ईरान के विदेश मंत्रालय ने सीरिया में कामयाब चुनाव कराने पर सीरिया की सरकार के क़दम की सराहना की है।
विदेश मंत्रालय के बयान में आया कि सीरिया की स्थिति को दृष्टि में रखते हुए और कुछ देशों की ओर से सीरिया के राष्ट्रपति चुनाव के रास्ते में रोड़े अटकाने और बाधा डालने के प्रयासों के बावजूद कामयाब चुनाव कराने में सीरियाई सरकार का प्रबंध सराहनीय है। ईरान के विदेशमंत्रालय ने सीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में जनता भी भरपूर उपस्थिति की सराहना की और कहा कि ईरान, चुनाव और उसके नतीजों का समर्थन करता है।
विदेश मंत्रालय के बयान में आया कि अपने भाग्य का फैसला करने का अधिकार केवल सीरिया की ही जनता को है। इस बयान में आया कि निसंदेह सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुसार हुआ है, इस देश में शांति और सिक्योरिटी और राष्ट्रीय एकता के लिए नए चरण की शुरुआत का शुभ समाचार देता है और आशा है कि यह चुनाव सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान और वहां शांति सिस्टम की स्थापना में उपयोगी सिद्ध होगा।
4 जून 2014 - 17:56
समाचार कोड: 613655
ईरान के विदेश मंत्रालय ने सीरिया में कामयाब चुनाव कराने पर सीरिया की सरकार के क़दम की सराहना की है।